HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2021: मैच जीतने के बाद कुछ ​इस तरह से जश्न मना रहे हैं शिखर और पृथ्वी शॉ, देखें वीडियो

IPL 2021: मैच जीतने के बाद कुछ ​इस तरह से जश्न मना रहे हैं शिखर और पृथ्वी शॉ, देखें वीडियो

आईपीएल का पहला मैच जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने कुछ खास अंदाज में जीत का जश्न मनाया है। टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने जीत के बाद एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों मजे करते हुए दिख रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आईपीएल का पहला मैच जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने कुछ खास अंदाज में जीत का जश्न मनाया है। टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने जीत के बाद एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों मजे करते हुए दिख रहे हैं।

पढ़ें :- IND vs BAN Tea Break: यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, छह बल्लेबाज पवेलियन लौटे; अश्विन-जड़ेजा क्रीज पर

पहला मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को हराया है। धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह पृथ्वी शॉ साथ में मजे करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है और शॉ बैटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पृथ्वी के शॉट खेलते ही धवन उनको गोद में उठाने की कोशिश करते हैं और फिर इसके बाद दोनों के चेहरे पर स्माइल आ जाती है। धवन ने कैप्शन में लिखा, ‘बेटे शेर हो तुम, मौज करदी। और काफी भारी हो उठाने के लिए।’

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...