1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: क्या ये बल्लेबाज टीम में वापसी कर दिला पायेगा दिल्ली कैपिटल्स को प्ले आफ में जगह

IPL 2022: क्या ये बल्लेबाज टीम में वापसी कर दिला पायेगा दिल्ली कैपिटल्स को प्ले आफ में जगह

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एमआई के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे और एक बार फिर वॉर्नर और शॉ की सलामी जोड़ी सबको मैदान पर दिखाई देगी। शॉ पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एमआई के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे और एक बार फिर वॉर्नर और शॉ की सलामी जोड़ी सबको मैदान पर दिखाई देगी। शॉ पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। तेज बुखार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उन्हें टाइफाइड हुआ था। दिल्ली का आज मुकाबला मुंबई की टीम से करो या मरो वाला होगा।

पढ़ें :- Asian Games 2023 : भारतीय पुरुष टीम 400 मीटर रिले रेस में जीता स्वर्ण पदक, कुल संख्या 81 पहुंची

अगर दिल्ली की टीम आज का मैच हारती है तो वो प्ले आफ की दौड़ से बाहर हो जायेगी। पृथ्वी शॉ के बीमार पड़ने के बाद दिल्ली को उस तरह की शुरुआत नहीं मिली है जिस तरह की शुरुआत शॉ और वॉर्नर दिया करते थे। शॉ की गैर मौजूदगी में टीम ने मंदीप सिंह और सरफराज को मौके दिए मगर वह इतना प्रभावित नहीं कर पाए। ऐसे में दिल्ली की टीम को पृथ्वी से आज इस जरुरी मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...