HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2023: आरसीबी को बड़ा झटका, पिछले सीजन में शतक लगाने वाला आईपीएल से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

IPL 2023: आरसीबी को बड़ा झटका, पिछले सीजन में शतक लगाने वाला आईपीएल से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

आरसीबी की तरफ से ट्वीट कर लिखा गया है कि, ''दुर्भाग्य से एड़ी की चोट के कारण रजत पाटीदार आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। हम रजत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उनके साथ पूरी टीम खड़ी है। कोच और प्रबंधन ने अब तक रजत के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।''

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को बड़ा झटका लगा है। आरसीबी को रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के रूप में ये बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि, चोटिल होने की वजह से वो पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। आरसीबी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी। बैंगलोर की टीम के लिए पाटीदार का बाहर होना काफी बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि पिछले सीजन में उन्होंने टीम के लिए बल्ले से काफी अहम भूमिका अदा की थी।

पढ़ें :- IPL 2023 न खेलकर तीन खिलाड़ियों ने देश के लिए निभाया फर्ज, अब क्रिकेट बोर्ड ने दिया इनाम

बता दें कि, आईपीएल के 16वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। उसने अपने पहले मैच में पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस को हराया। आरसीबी का अगला मैच गुरुवार (छह अप्रैल) को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइटराइडर्स से होना है। उस मुकाबले से पहले टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

आरसीबी की तरफ से ट्वीट कर लिखा गया है कि, ”दुर्भाग्य से एड़ी की चोट के कारण रजत पाटीदार (Rajat Patidar) आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। हम रजत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उनके साथ पूरी टीम खड़ी है। कोच और प्रबंधन ने अब तक रजत के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...