1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2023 : वानखेडे में चमका मुंबई का ‘सूर्य’, वेंकटेश अय्यर का तूफानी शतक नहीं बचा सका कोलकाता को

IPL 2023 : वानखेडे में चमका मुंबई का ‘सूर्य’, वेंकटेश अय्यर का तूफानी शतक नहीं बचा सका कोलकाता को

वानखेडे (Wankhede) स्टेडियम में आखिरकार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)  की किस्मत का सूर्य चमक ही गया है। अपने घरेलू मैदान में एक हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को जीत मिल ही गई। सिर्फ जीत ही नहीं मिली, बल्कि उनके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी अपने रंग में लौट आए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। वानखेडे (Wankhede) स्टेडियम में आखिरकार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)  की किस्मत का सूर्य चमक ही गया है। अपने घरेलू मैदान में एक हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को जीत मिल ही गई। सिर्फ जीत ही नहीं मिली, बल्कि उनके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी अपने रंग में लौट आए। पहली बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान बने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पहले अपने गेंदबाजों के दम पर कोलकाता को 185 रन पर रोका, जिसमें वेंकटेश अय्यर का बेहतरीन शतक भी था। फिर खुद सूर्या ने रनों का सूखा खत्म किया और टीम को 5 विकेट से जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। खराब फॉर्म से बाहर निकलते हुए सूर्यकुमार यादव ने अपने ही अंदाज में 25 गेंद पर 43 रन की पारी खेली। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर विकेट के पीछे गुजबाज को कैच देकर वो वापस लौटे।

पढ़ें :- IPL 2024: लखनऊ से हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को एक और बड़ा झटका

मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन की धुंआधार फिफ्टी और सूर्यकुमार यादव की आतिशी पारी के दम पर 17.4  ओवर में 5 विकेट गंवाकर कोलकाता से मिले 186 रन के लक्ष्य को हासिल किया।

लगातार दो हार के साथ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सीजन की शुरुआत हुई थी। फिर पिछले मैच में उसने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना खाता खोला। इस जीत का आत्मविश्वास रविवार को वानखेडे में मुंबई के खिलाड़ियों पर दिखा।  यहां तक कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरहाजिरी का असर भी उस पर नहीं पड़ा। पेट की तकलीफ के कारण रोहित इस मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर थे और ऐसे में सूर्या ने कमान संभाली। अपने कप्तानी डेब्यू पर वह हर मोर्चे पर सफल रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...