1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. MI vs RR: मैच के बाद भड़के कप्तान हार्दिक पांड्या, बाले- “इनको लेनी चाहिए थी जिम्मेदारी”, किसको ठहराया हार का जिम्मेदार?

MI vs RR: मैच के बाद भड़के कप्तान हार्दिक पांड्या, बाले- “इनको लेनी चाहिए थी जिम्मेदारी”, किसको ठहराया हार का जिम्मेदार?

बारिश की पूरी कोशिश के बाद भी बीते ​हुए कल आखिरकार ​मुबंई बनाम राजस्थान का मैच 11-11 ओवर का संभव हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान के सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशाी और जायसवाल ने पहले ओवर मे ही दीपक चाहर के धागे खोल दिए। बुमराह की पहली बॉल को ही वैभव ने स्टैंडस का रास्ता दिखा दिया...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

IPL 2026: बारिश की पूरी कोशिश के बाद भी बीते ​हुए कल आखिरकार ​मुबंई बनाम राजस्थान का मैच 11-11 ओवर का संभव हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान के सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशाी और जायसवाल ने पहले ओवर मे ही दीपक चाहर के धागे खोल दिए। बुमराह की पहली बॉल को ही वैभव ने स्टैंडस का रास्ता दिखा दिया । कुल मिलाकर मुंबई की गेंदबाजी की राजस्थान के बल्लेबाजों ने धज्जियां उड़ा दी और 11 ओवर में 151 का पहाड़ जैसा लक्ष्य मुंबई के हाथों में थमा दिया। जवाब में उतरी मुबंई 9 विकेट के नुकसान मे मात्र 123 रन ही बना सकी और 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जब हार के बाद कप्तान  हार्दिक पांड्या से सवाल पूछें गए तो उन्होंने गेंदबाजी यूनिट को जिम्मेदार ठ​हराया।

पढ़ें :- U19 Asia Cup: वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, सिर्फ 56 गेंदों में जड़ दी सेंचुरी

अपने गेंदबाजो के ऊपर भड़के नजर आएं हार्दिक!

हार को लेकर जब कप्तान हार्दिक पांड्या से पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान सवाल पूछे गएं तो वो गेंदबाजों के ऊपर भड़के हुए से दिखे, उन्होंने कहा कि हमारे गेंदबाजो को जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। एक बॉलिंग ग्रुप के तौर पर हम बिल्कुल भी लय में नहीं थे, हमने वैसी गेंदबाजी नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी और राजस्थान ने जबरदस्त क्रिकेट खेला उन्होंने बहुत शानदार खेल दिखाया। आगे उन्होंने कहा- इस हार के लिए बल्लेबाजी को दोष देना सही नहीं है, निश्चित रूप से हमारी गेंदबाजी यूनिट को जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। हार्दिक यहीं नहीं थमे उन्होंने कहा अगर आप देखें तो हम 27 रन से हारे, इसका मतलब है कि सिर्फ 5 अच्छी गेंदें और 5 छक्के कम। अगर हमने सही गेंदें फेंकी होतीं, तो हम खेल में बने रहते।

राजस्थान के बल्लेबाजों और सूर्यवंशी की तारिफ में हार्दिक ने क्या कहा?

हार्दिक ने राजस्थान के बल्लेबाजों की तारिफ करते हुए कहा कि- उनके ओपनर्स ने शुरुआती कुछ ओवरों में ही हमें मैच से बाहर कर दिया। उसके बाद हम पूरे मैच में बस वापसी की कोशिश ही करते रह गए और अंत में पीछे छूट गए। हार्दिक ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा, 16 साल के लड़के ने जिस तरह से उसने खेला, उसे देखना काफी दिलचस्प है। जिस तरह से वह बैटिंग करता है, उसके पास जिस तरह के शॉट्स हैं, उसमें जिस तरह की निडरता है, उसे देखना कमाल का है। मैं उसे भविष्य के लिए बहुत-बहुत गुड लक विश करता हूं।

आरसीबी के खिलाफ खेलने को तैयार है टीम-  हार्दिक पांड्या

उन्होंने आरसीबी के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले पर कहा कि टीम को अपनी पिछली गलतियों से सबक लेना होगा। हर दिन एक नया मौका लेकर आता है, नई सुबह होती है, सूरज फिर उगता है। इसलिए जरूरी है कि कमियों को दूर किया जाए और अगली चुनौती के लिए बेहतर तैयारी के साथ मैदान में उतरा जाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...