HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. IPS officers recruitment: IPS ऑफिसर की भर्ती संख्या में बढ़ोतरी, हुई 150 से बढ़ा कर 200

IPS officers recruitment: IPS ऑफिसर की भर्ती संख्या में बढ़ोतरी, हुई 150 से बढ़ा कर 200

लोकसभा में आज गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Minister of State for Home Nityanand Rai) ने बताया कि सरकार ने आईपीएस भर्ती (IPS Recruitment) को 150 से बढ़ाकर 200 कर दिया है। यह भर्ती सेवा परीक्षा (सीएसई) 2020 के द्वारा सीधी भर्ती है। मंत्री ने कहा कि आईपीएस (IPS) के पदों में कमी आई है, जिसके कारण यह फैसला लिया गया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

IPS officers recruitment: लोकसभा में आज गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Minister of State for Home Nityanand Rai) ने बताया कि सरकार ने आईपीएस भर्ती (IPS Recruitment) को 150 से बढ़ाकर 200 कर दिया है। यह भर्ती सेवा परीक्षा (सीएसई) 2020 के द्वारा सीधी भर्ती है। मंत्री ने कहा कि आईपीएस (IPS) के पदों में कमी आई है, जिसके कारण यह फैसला लिया गया।

पढ़ें :- Pali Mein Media Guru Samman : भारतबोध से होगी विचारों की घर वापसी - प्रो. संजय द्विवेदी

आपको बता दें, आईपीएस (IPS)  के पदों खाली होने के बहुत से कारण हैं जैसे सेवानिवृत्ति, इस्तीफा, मृत्यु, सेवा से हटाने आदि जैसे कारणों के कारण पदों की संख्या कम हुई है।

बता दें कि 1 जनवरी 2022 को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की अधिकृत संख्या 4,984 होनी चाहिए थी, जबकि उस समय अधिकारियों की संख्या 4,120 थी। इस साल के अंदर लगभग 144 आईपीएस अधिकारियों ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया है और अब तक लगभग 95 आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न स्तरों पर नियुक्त किया जा चुका है।

पिछले हफ्ते ही केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह (Minister of State Jitendra Singh) ने लोकसभा (Lok Sabha) में यह जानकारी दी थी कि 1,472 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी, 864 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी और 1,057 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के पद खाली हैं।

इसी बीच उन्होंने बताया 1 जनवरी, 2022 तक आईएएस अधिकारियों की स्वीकृत संख्या 6,789 होनी चाहिए थी, जिसमें से 5,317 आईएएस अधिकारी सेवा में है। इसी तरह आईपीएस अधिकारियों की संख्या 4,984 होनी चाहिए थी पर हाल में 4,120 आईपीएस अधिकारी सेवा में हैं। आईएफएस अधिकारियों की पदों पर 3,191 होनी चाहिए थी पर केवल 2,134 अधिकारी ही पद पर हैं।

पढ़ें :- पूर्वांचल यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर फोन पर छात्रा से करता था गंदी बात, यौन शोषण के आरोपों से मचा हड़कंप, कुलपति ने बैठाई जांच

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...