1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. JKPSC Recruitment : JKPSC ने 575 लेक्चरर पदों पर निकाली भर्ती, ये कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

JKPSC Recruitment : JKPSC ने 575 लेक्चरर पदों पर निकाली भर्ती, ये कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने 575 लेक्चरर पदों के लिए भर्ती निकाली है. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन की आखिरी तारीख 17 जनवरी 2025 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

JKPSC Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने 575 लेक्चरर पदों के लिए भर्ती निकाली है. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन की आखिरी तारीख 17 जनवरी 2025 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें. आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है. एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाना होगा.

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कौन कर सकता है इस भर्ती के लिए अप्लाई

निवास: उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर के स्थायी निवासी होने चाहिए. साथ ही संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होनी चाहिए है.शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें नोटिस का लिंक आगे दिया गया है. आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर, आयु सीमा विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित है.

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग:₹1200, आरक्षित वर्ग: ₹700, PHC उम्मीदवार: शुल्क मुक्त

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in/ पर जाएं.
  • ‘One Time Registration’ (OTR) प्रक्रिया पूरी करें.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें,डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.

वैकेंसी डिटेल्स

  • अरबी: 2 पद
  • बॉटनी: 52 पद
  • केमिस्ट्री: 51 पद
  • कॉमर्स: 10 पद
  • डोगरी: 3 पद
  • इकोनॉमिक्स: 28 पद
  • एजुकेशन: 48 पद
  • इंग्लिश: 49 पद
  • पर्यावरण विज्ञान: 41 पद
  • फंक्शनल इंग्लिश: 4 पद
  • भूगोल: 6 पद
  • इतिहास: 14 पद
  • कश्मीरी: 3 पद
  • गणित: 54 पद
  • फारसी: 4 पद
  • फिजिक्स: 50 पद
  • पॉलिटिकल साइंस: 49 पद
  • साइकोलॉजी: 4 पद
  • पंजाबी: 1 पद
  • सोशियोलॉजी: 13 पद
  • स्टैटिस्टिक्स: 1 पद
  • उर्दू: 36 पद
  • जूलॉजी: 50 पद
  • जियोलॉजी: 2 पद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...