1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. IAF Agniveervayu Bharti 2025: भारतीय वायुसेना ने अग्निवीरवायु के लिए शुरू की भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

IAF Agniveervayu Bharti 2025: भारतीय वायुसेना ने अग्निवीरवायु के लिए शुरू की भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

भारतीय वायुसेना (IAF) ने अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू कर दी है. यह उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो देश की सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 27 जनवरी 2025 है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

IAF Agniveervayu Bharti 2025: भारतीय वायुसेना (IAF) ने अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू कर दी है. यह उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो देश की सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 27 जनवरी 2025 है.

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

आवेदन के लिए पात्रता

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10+2 (गणित, फिजिक्स और इंग्लिश विषय) में कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है. इसके अलावा तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या आईटी)में भी कम से कम 50 प्रतिशत नंबर और इंग्लिश में 50% अंक होना चाहिए.

अन्य स्ट्रीम के उम्मीदवारों को 10+2 में 50% अंक और इंग्लिश में 50 प्रतिशत नंबर होना जरूरी है. या दो साल का वोकेशनल कोर्स कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्होंने कम से कम 50 प्रतिशत नंबर हासिल किए हों.

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 17.5 वर्ष है और अधिकतम आयु 21 वर्ष है. उम्मीदवारों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच होनी चाहिए।

शारीरिक मानक

महिला और पुरुष दोनों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए. उत्तर-पूर्वी भारत (North East India), उत्तराखंड और लक्षद्वीप के उम्मीदवारों को लंबाई में छूट दी जाएगी.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, और फिर मेडिकल टेस्ट के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

एप्लीकेशन फीस

सभी उम्मीदवारों को 550 रुपये की आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...