1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IPS Transfer: यूपी में आठ आईपीएस अफसरों के साथ ही पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ फेरबदल, देखिए किसको कहां मिली तैनाती

IPS Transfer: यूपी में आठ आईपीएस अफसरों के साथ ही पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ फेरबदल, देखिए किसको कहां मिली तैनाती

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। यूपी सरकार ने आठ आईपीएस अफसरों के साथ ही 54 पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें आईपीएस अफसर अभिनव त्यागी को अपर पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर के पद पर तैनाती दी गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPS Transfer:  उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। यूपी सरकार ने आठ आईपीएस अफसरों के साथ ही बड़े स्तर पर पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें आईपीएस अफसर अभिनव त्यागी को अपर पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर के पद पर तैनाती दी गई है। आईपीएस आदित्य बंसल को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर बनाया गया है।

पढ़ें :- महिला आरक्षण बिल के साथ संसद में होनी चाहिए ओबीसी प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर भी चर्चा- वरिष्ठ नेता वी. हनुमंत राव

इसके साथ ही आईपीएस चिराग जैन को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आजमगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है। आईपीएस विक्रम दहिया को पीलीभीत का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आईपीएस अनुकृति शर्मा की नियुक्ति अपर पुलिस अधीक्षक संभल के पद पर की गई है। आईपीएस अभिजीत कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर नियुक्त किया गया है।

पीपीएस अफसरों के तबादलों की सूची

पढ़ें :- भाजपा कार्यकर्ताओं ने बठिंडा एसएसपी के पास दर्ज कराई शिकायत, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने आरएसएस को बताया था सांप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...