1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Iran FM Araghchi arrives in Delhi : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री पहुंचे दिल्ली

Iran FM Araghchi arrives in Delhi : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री पहुंचे दिल्ली

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुए है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Iran FM Araghchi arrives in Delhi : पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुए है। इस बीच पूर्व निर्धारित बैठक में हिस्सा लेने ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वो 20वीं भारत-ईरान संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक घटनाक्रम में, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची 20वीं भारत-ईरान संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे।

यह उच्च स्तरीय वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश भारत-ईरान मैत्री संधि की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

विदेश मंत्रालय की ओर से ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची का स्वागत किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए विभाग के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत-ईरान संयुक्त आयोग की बैठक के लिए नई दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

भारत-ईरान मैत्री संधि की 75वीं वर्षगांठ पर यह द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और उसे बढ़ाने का अवसर है। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत-ईरान संयुक्त आयोग की बैठक के लिए नई दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची का हार्दिक स्वागत है। भारत-ईरान मैत्री संधि की 75वीं वर्षगांठ पर द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और उसे बढ़ाने का यह एक अवसर है।”

पढ़ें :- कानपुर जू में मौत का तांडव! 40 दिन के भीतर 9 वन्यजीवों की मौत, संक्रमण की आशंका से बढ़ी चिंता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...