1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. England के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलना चाहते थे Ishan Kishan, टीम मैनेजमेंट ने किया था संपर्क

England के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलना चाहते थे Ishan Kishan, टीम मैनेजमेंट ने किया था संपर्क

Ishan Kishan News : बीसीसीआई (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची से ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बाहर किए जाने पर बहस छिड़ी हुई है। कई दिग्गजों ने इशारों-इशारों में इस फैसले की आलोचना की है। दूसरी तरफ, बीसीसीआई के इस कदम को डॉमेस्टिक क्रिकेट से दूरी बनाने वाले क्रिकेटरों के लिए बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, कुछ महीनों से गायब चल रहे ईशान किशन को लेकर एक बड़ी बात निकलकर सामने आयी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Ishan Kishan News : बीसीसीआई (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची से ईशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को बाहर किए जाने पर बहस छिड़ी हुई है। कई दिग्गजों ने इशारों-इशारों में इस फैसले की आलोचना की है। दूसरी तरफ, बीसीसीआई के इस कदम को डॉमेस्टिक क्रिकेट से दूरी बनाने वाले क्रिकेटरों के लिए बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, कुछ महीनों से गायब चल रहे ईशान किशन को लेकर एक बड़ी बात निकलकर सामने आयी है।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ब्रेक मांगने के बाद ईशान किशन क्रिकेट के मैदान से एकदम से गायब ही हो गए। लेकिन उन्हें एक टीवी शो और दुबई की एक पार्टी में देखा गया। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े होने लगे। उम्मीद थी कि नेशनल टीम से ब्रेक लेने के बाद किशन को डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलते हुए देखा जाएगा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वहीं, कोच राहुल द्रविड़ से जब उनकी वापसी को लेकर सवाल किए गए तो वह भी गोल-मोल जवाब देते नजर आए।

दूसरी तरफ, एक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईशान किशन से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्धता के बारे में पूछा गया था, लेकिन उन्होंने खेलने से मना कर दिया था। ESPN Cricinfo की रिपोर्ट मुताबिक, भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने ईशान किशन से संपर्क साधा था। लेकिन किशन का कहना था कि वो अब भी खेलने के लिए तैयार नहीं हैं।

हालांकि, ईशान किशन की गैर-मौजूदगी में ध्रुव जुरेल को टीम में मौका मिला और उन्होंने इस मौके खूब फायदा उठाया। वह चौथे टेस्ट मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए हैं। ऐसे में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने और ध्रुव जुरेल की शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ईशान की टीम में वापसी आसान नजर नहीं आ रही है।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...