ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गयी है। खामेनेई की मौत के बाद अब ईरान के नेतृत्व में परिवर्तन हो गया है। अब धर्मगुरु अयातुल्ला अलीरेजा आराफी को ईरान का नया अंतरिम सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है।
Israel-Iran War: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गयी है। खामेनेई की मौत के बाद अब ईरान के नेतृत्व में परिवर्तन हो गया है। अब धर्मगुरु अयातुल्ला अलीरेजा आराफी को ईरान का नया अंतरिम सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो, अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठीकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। वहीं, ईरान की तरफ से भी इसको लेकर मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। ईरान भी इजरायल के कई ठीकानों पर हमले कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से लगातार ईरान को धमकी दी जा रही है।
वहीं, इजरायल और अमेकिा के हमले में 1989 से ईरान का नेतृत्व कर रहे 86 वर्षीय अली खामेनेई की इसमें मौत हो गई। पहले ईरान की तरफ से इस खबर का खंडन किया जा रहा था लेकिन बाद में उनकी मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद संवैधानिक प्रक्रिया के तहत अंतरिम नेतृत्व व्यवस्था लागू की गई। इसके बाद अब धर्मगुरु अयातुल्ला अलीरेजा आराफी को ईरान का नया अंतरिम सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है।
बता दें कि, अयातुल्ला अलीरेजा अराफी ईरान के वरिष्ठ धार्मिक नेता माने जाते हैं। उन्हें अंतरिम नेतृत्व परिषद में न्यायविद सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यही परिषद अब सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारियां संभालेगी। अराफी फिलहाल देश के सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक पद की जिम्मेदारी निभाएंगे। उनका काम संक्रमण काल में शासन व्यवस्था को स्थिर रखना और नए स्थायी सुप्रीम लीडर के चयन तक नेतृत्व करना होगा।