HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ये दुर्भाग्यपूर्ण है ‘आवारा पशुओं की समस्या’ को लेकर सरकार गंभीर नहीं है: अखिलेश यादव

ये दुर्भाग्यपूर्ण है ‘आवारा पशुओं की समस्या’ को लेकर सरकार गंभीर नहीं है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने एक्स (ट्वीट) पर लिखा कि, गुजरात के जाने-माने युवा उद्योगपति श्री पराग देसाई जी की आवारा पशुओं के हमले के कारण हुई मृत्यु अत्यंत दुखद है। श्रद्धांजलि! ये दुर्घटना इन अर्थों में दुर्भाग्यपूर्ण है कि ‘आवारा पशुओं की समस्या’ को लेकर ये सरकार गंभीर नहीं है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आवारा पशुओं के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, ये सरकार ‘आवारा पशुओं की समस्या’ को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। ये समस्या गहरी है और हर दिन जानलेवा साबित हो रही है।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

अखिलेश यादव ने एक्स (ट्वीट) पर लिखा कि, गुजरात के जाने-माने युवा उद्योगपति श्री पराग देसाई जी की आवारा पशुओं के हमले के कारण हुई मृत्यु अत्यंत दुखद है। श्रद्धांजलि! ये दुर्घटना इन अर्थों में दुर्भाग्यपूर्ण है कि ‘आवारा पशुओं की समस्या’ को लेकर ये सरकार गंभीर नहीं है।

साथ ही कहा, चुनावी जुमले की तरह इस समस्या से निपटने का वादा तो किया गया लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। यहां तक कि यूपी में आईएएस अधिकारियों तक को इस समस्या का समाधान निकालने के लिए केवल काग़ज़ों पर ही तैनात किया गया। ये समस्या गहरी है और हर दिन जानलेवा साबित हो रही है। इस समस्या को सुलझाने की आवश्यकता अब अपरिहार्यता बन गयी है।

गौरतलब है कि, गुजरात के कारोबारी पराग देसाई पर कुत्तों ने हमला कर दिया। पराग देसाई लोकप्रिय वाघ बकरी ब्रांड की चाय के लिए जाने जाते थे। अहमदाबाद में उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पराग देसाई (50) पिछले हफ्ते मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान उनके ऊपर कुत्तों ने हमला कर दिया। इस दौरान वो गिर गए थे। उन्हें घायल अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने न केवल संविधान ,बल्कि जान पर भी पैदा कर दिया है खतरा : अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...