1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Italy’s PM Meloni : इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी खाड़ी देशों के दौरे पर , क्राउन प्रिंस से की मुलाकात

Italy’s PM Meloni : इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी खाड़ी देशों के दौरे पर , क्राउन प्रिंस से की मुलाकात

यूएस-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी मध्य-पूर्व के बीच दौरे पर हैं। पीएम जॉर्जिया मेलोनी अचानक दो दिन के दौरे पर सऊदी के जेद्दा पहुंची हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Italy’s PM Meloni :  यूएस-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी मध्य-पूर्व के बीच दौरे पर हैं। पीएम जॉर्जिया मेलोनी अचानक दो दिन के दौरे पर सऊदी के जेद्दा पहुंची हैं। वे सऊदी के बाद UAE और कतर का भी दौरा करेंगी। इस दौरान वे खाड़ी क्षेत्र के शीर्ष नेताओं से मिलकर जंग खत्म करवाने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगी। पीएम जॉर्जिया क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। खबरों के मुताबिक इस दो-दिवसीय यात्रा का मकसद उन खाड़ी देशों के साझेदारों के प्रति समर्थन जताना है, जो ईरानी हमलों का सामना कर रहे हैं और साथ ही इटली की अपनी ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखना है।

पढ़ें :- Video-80 प्रतिशत पाकिस्तान जनता है गे और बाकी 20 प्रतिशत बाइसेक्शुअल, ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच का विवादास्पद दावा

बताते चलें कि इटली एक ऐसी औद्योगिक अर्थव्यवस्था वाला देश है, जो ऊर्जा आयात पर अत्यधिक निर्भर देश है. होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से उसे भी तेल और एलएनजी आपूर्ति में कमी का सामना करना पड़ रहा है।

इटली नहीं पहुंच रही गैस
युद्ध से पहले इटली की कुल गैस खपत का लगभग 10 फीसद हिस्सा कतर से आने वाली लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) से पूरा होता था, जबकि पिछले साल इटली के कुल तेल आयात में मध्य-पूर्व के तेल का हिस्सा लगभग 12 फीसद था। होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के बंद होने के बाद और इसके चलते अप्रैल से जून के मध्य तक 10 कारगोस जो इटली जाने थे, फंसे हुए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...