1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Javed Akhtar ने पाकिस्तान को लाहौर में लताड़ा, बोले- मुंबई के हमला करने आतंकी खुलेआम घूम रहे हैंआपके मुल्क में

Javed Akhtar ने पाकिस्तान को लाहौर में लताड़ा, बोले- मुंबई के हमला करने आतंकी खुलेआम घूम रहे हैंआपके मुल्क में

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने लाहौर में जाकर पाकिस्तान (Pakistan) को धो दिया। लाहौर (Lahore) में आयोजित हुए फैज फेस्टिवल 2023 (Faiz Festival 2023 ) में हिस्सा लेने गए जावेद अख्तर(Javed Akhtar)  ने पाकिस्तानी को आईना दिखाया। सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर (Javed Akhtar)  का एक वीडियो वायरल है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने लाहौर में जाकर पाकिस्तान (Pakistan) को धो दिया। लाहौर (Lahore) में आयोजित हुए फैज फेस्टिवल 2023 (Faiz Festival 2023 ) में हिस्सा लेने गए जावेद अख्तर(Javed Akhtar)  ने पाकिस्तानी को आईना दिखाया। सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर (Javed Akhtar)  का एक वीडियो वायरल है। मौका था फैज फेस्टिवल 2023 (Faiz Festival 2023 ) का, जगह थी लाहौर (Lahore) और जावेद अख्तर (Javed Akhtar)  ने पाकिस्तानियों को चुभने वाली खरी-खरी बात कह दी।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

उन्होंने कहा कि अहम बात ये है कि जो आजकल फिजा इतनी गर्म है, वो कम होनी चाहिए। भारतीय डायलॉग राइटर ने आगे जिस अंदाज में पाकिस्तानियों को सुनाया, उसकी तारीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि हम तो बंबई के लोग हैं। हमने देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था, वो लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे, न इजिप्ट से आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं।’ जावेद ने दो टूक कहा कि ये शिकायत अगर हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

पाकिस्तान में दिया जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का ये बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लोगों ने गीतकार के बयान की तारीफ की है। खास कर के भारत के लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। जावेद अख्तर भारत और पाकिस्तान में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी बोले। उन्होंने कहा कि हमने तो नुसरत के बड़े-बड़े फंक्शन किए, मेहंदी हसन के बड़े-बड़े फंक्शन किए… आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ।

इस पर पाकिस्तानी भी तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए। मशहूर भारतीय गीतकार ने कहा कि हकीकत ये है, चलिए हम एक दूसरे को इल्जाम न दें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...