1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जदयू के मंत्री जमा खान ने किया बड़ा दावा, बताया कौन होगा बिहार का नया मुख्यमंत्री

जदयू के मंत्री जमा खान ने किया बड़ा दावा, बताया कौन होगा बिहार का नया मुख्यमंत्री

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य बन चुके है और राज्य को जल्द ही एक नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। यह मुख्यमंत्री कौन होगा और किस पार्टी से होगा, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है।

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य बन चुके है और राज्य को जल्द ही एक नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। यह मुख्यमंत्री कौन होगा और किस पार्टी से होगा, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। इस बीच बिहार के मंत्री जमा खान के एक बड़ा दावा करते हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम पद का मुख्य दावेदार बताया है। उन्होने कहा कि नई सरकार का स्वरूप लगभग तैयार हो चुका है। सोमवार सुबह सीएम आवास के घर पर जदयू के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। वहीं दोपहर में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के आवास पर बैठक हुई। जमा खान ने कहा कि बुधवार तक सबकुछ सम्पन्न हो जाएगा।

पढ़ें :- बहुसंख्यकों को डरा रही है सीएम बनर्जी, गृहमंत्री अमित शाह, कहा- टीएमसी सरकार में महिलाएं नही है सुरक्षित

बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री जमा खान ने कहा कि एक पार्टी के तौर पर सभी सदस्य निशांत कुमार को बिहार का नया सीएम बनाना चाहते है, लेकिन इसका आखिरी फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेना है। वह जो भी निर्णय लेंगे पार्टी के सभी सदस्य उसका पूर्ण रूप से पालन करेंगे। नीतीश कुमार जो भी फैसला लेंगे वह बिहार के हित को देखते हुए लेंगे। उन्होने कहा कि बिहार की पूरी जानता चाहती है कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बने रहे, लेकिन उनकी अपनी निजी इच्छा राज्यसभा जाने की है। जमा खान ने कहा कि नीतीश मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक मंगलवार सुबह होगी। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह संभवतः बुधवार को होगा। उन्होंने कहा कि पटना से लेकर दिल्ली तक सभी वरिष्ठ नेता लगातार एक दूसरे के संपर्क में है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...