1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. JEE Main Exam 2024 : एनटीए ने जारी की परीक्षा केंद्रों सूची, देश में 300 और विदेश में 25 परीक्षा केंद्र बने

JEE Main Exam 2024 : एनटीए ने जारी की परीक्षा केंद्रों सूची, देश में 300 और विदेश में 25 परीक्षा केंद्र बने

इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए जेईई मेन (JEE Main) के दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA) की वेबसाइट पर पंजीकरण नंबर और पासवर्ड डालकर अपना परीक्षा केंद्र जांच सकते हैं। यदि किसी को परीक्षा केंद्र को लेकर कोई दिक्कत हो तो वह एनटीए ( NTA)  से संपर्क कर सकता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए जेईई मेन (JEE Main) के दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA) की वेबसाइट पर पंजीकरण नंबर और पासवर्ड डालकर अपना परीक्षा केंद्र जांच सकते हैं। यदि किसी को परीक्षा केंद्र को लेकर कोई दिक्कत हो तो वह एनटीए ( NTA)  से संपर्क कर सकता है।

पढ़ें :- चिराग पासवान या निशांत कुमार कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री, दोनों दलों के विधायक ने रखी अपनी मांग

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA) ने गुरुवार को जेईई मेन 2024 (JEE Main 2024 ) के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड कर दी है। इस साल जेईई मेन परीक्षा (JEE Main Exam) देशभर के 300 शहरों और भारत के बाहर 25 शहरों में आयोजित की जाएगी। अप्रैल सत्र की परीक्षा 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र में भरी गई उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।

जेईई मेन सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड

जेईई मेन 2024 (JEE Main 2024 ) सत्र 1 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार जेईई मेन 2024 (JEE Main 2024 ) सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in 2024 पर जाएं।

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत

होमपेज पर ‘डाउनलोड जेईई मेन सिटी स्लिप’ वाले लिंक पर क्लिक करें।

नए पेज पर, अपना जेईई मेन 2024 आवेदन नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें।

‘सबमिट’ पर क्लिक करें।

एक बार लॉग इन करने के बाद, आपकी जेईई मेन सत्र 1 सिटी स्लिप प्रदर्शित की जाएगी।

शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

पढ़ें :- Kuldeep Yadav's Wedding: वर्ल्ड चैंपियन कुलदीप यादव इस दिन वंशिका संग लेंगे सात फेरे, CM योगी समेत कई हस्तियों को भेजा न्योता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...