1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, जानिए कारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, जानिए कारण

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। हेमंत सोरेन ने मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बता दें कि, इन दिनों झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों दिल्ली की यात्रा पर हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। हेमंत सोरेन ने मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बता दें कि, इन दिनों झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों दिल्ली की यात्रा पर हैं।

पढ़ें :- पान का पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से होता भरपूर,आपकी बॉडी को एक साथ मिलते हैं कई लाभ

एक दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने मीडिया को बताया था कि जेल से बाहर आने के बाद वह सोनिया गांधी से मिलने आए थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।

पढ़ें :- बहन जी की सरकार में कभी किसी जाति विशेष को देखकर नहीं होती थी कार्यवाही: आकाश आनंद

बता दें कि, बीते दिनों हेमंत सोरेन जेल से बाहर आए थे। जेल से बाहर आने के बाद झारखंड में बड़ा बदलाव हुआ था। चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...