1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jharkhand Election: झारखंड में 13 और 20 नवंबर को होगी वोटिंग, वायनाड में भी चुनाव की तारीख का एलान

Jharkhand Election: झारखंड में 13 और 20 नवंबर को होगी वोटिंग, वायनाड में भी चुनाव की तारीख का एलान

हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बाद अब महाराष्ट्र व झारखंड में चुनावी शंखनाद हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार चुनावी तैयारियों के बारे में बताया। चुनाव आयोग ने झारखंड में चुनाव आयोग की तारीखों का एलान कर दिया है। यहां पर दो चरणों में चुनाव होगा। झारखंड में पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jharkhand Election: हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बाद अब महाराष्ट्र व झारखंड में चुनावी शंखनाद हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार चुनावी तैयारियों के बारे में बताया। चुनाव आयोग ने झारखंड में चुनाव आयोग की तारीखों का एलान कर दिया है। यहां पर दो चरणों में चुनाव होगा। झारखंड में पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

पढ़ें :- AIADMK Candidates List : तमिल नाडु चुनाव के लिए AIADMK ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें- किसको कहां से मिला टिकट

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 145 सीटें चाहिये होंगी। वहीं, झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 42 सीटों की जरूरत होगी।

वायनाड में होगा उपचुनाव
वायनाड में उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। वायनाड में 13 नवंबर को वोटिंग होगी। बता दें कि, ये सीट राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद से खाली हुई थी, जिस पर अब उपचुनाव होगा।

 

पढ़ें :- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने किया साफ, बताया कितने दिनों बाद करा सकेंगे सिलेंडर रिफिल

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...