HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jharkhand News: अब 50 साल वालों को भी मिलेगा वृद्धापेंशन, झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने किया बड़ा एलान

Jharkhand News: अब 50 साल वालों को भी मिलेगा वृद्धापेंशन, झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने किया बड़ा एलान

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ये फैसला वृद्धावस्था पेंशन को लेकर ली गयी है। झारखंड सरकार ने वृद्धापेंशन के लिए आयु सीमा 60 से 50 साल कर दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jharkhand News: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ये फैसला वृद्धावस्था पेंशन को लेकर ली गयी है। झारखंड सरकार ने वृद्धापेंशन के लिए आयु सीमा 60 से 50 साल कर दी है। ऐसे में अब 50 साल की उम्र वाले लोगों को वृद्धावस्था पेंशन दी जाएगी। इसका ऐलान खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया है।

पढ़ें :- झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भेजे गए जेल, ईडी की रिमांड पूरी

उन्होंने इसका एलान करते हुए कहा कि, जो वृद्धावस्था पेंशन पहले 60 साल की उम्र वाले लोगों को दी जाती थी, उसकी आयु सीमा घटाकर अब 50 वर्ष कर दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने रोजगार को लेकर भी बड़ा एलान किया है। उन्होंने झारखंड के लोगों के लिए नौकरियों को लेकर कहा है कि जो भी कंपनियां झारखंड में ऑफिस स्थापित करेंगी, उनमें 75 फीसदी जगह स्थानीय लोगों के लिए रिजर्व रहेगी।

बता दें कि, झारखंड की हेमंत सरकार के चार साल पूरे होने पर रांची के मोरहाबादी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों को संबोधित किया और पूरे राज्य की जनता का अभिवादन किया। सीएम ने इस कार्यक्रम में वृद्धा पेंशन को लेकर बड़ी घोषणा की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...