HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने वाले जितेंद्र सिंह बबलू भाजपा से हुए निष्कासित, जमकर हुआ था विरोध

रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने वाले जितेंद्र सिंह बबलू भाजपा से हुए निष्कासित, जमकर हुआ था विरोध

प्रयागराज से सांसद और भाजपा (BJP) नेता रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) का घर जलाने वाले जितेंद्र सिंह बबलू (Jitendra Singh Bablu) को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। बीते चार अगस्त को जितेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हुए थे। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रयागराज से सांसद और भाजपा (BJP) नेता रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) का घर जलाने वाले जितेंद्र सिंह बबलू (Jitendra Singh Bablu) को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। बीते चार अगस्त को जितेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हुए थे। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

पढ़ें :- ये चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन समाप्त करने वाला है...जम्मू-कश्मीर में बोले अमित शाह

जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh Bablu) के भाजपा (BJP) में शालि होते ही उनका विरोध शुरू हो गया था। रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi), लक्ष्मीकांत बाजपेयी (Laxmikant Bajpayee) समेत कई अन्य नेताओं ने उनका विरोध किया था। वहीं, विपक्ष भी उनकी ​घेराबंदी करने में जुटा हुआ था। ऐसे में चौतरफा घिरने के बाद भाजपा (BJP) ने जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

बता दें कि, भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में चार अगस्त को जितेंद्र सिंह बबलू (Jitendra Singh Bablu)  ने भाजपा (BJP) की सदस्यता ली थी। डॉ. रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) ने मुखर होकर बबलू को पार्टी में शामिल करने का विरोध किया था।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से 7 अगस्त को लखनऊ में मुलाकात के दौरान भी जितेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल करने का विरोध करते हुए सदस्यता निरस्त करने की मांग की थी। इसके बाद मंगलवार जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

 

पढ़ें :- भारत ने 287 रन के स्कोर पर घोषित की पारी; बांग्लादेश के सामने 515 रनों का विशाल लक्ष्य

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...