1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सुरक्षा कारणों से तुर्की की यूनिवर्सिटी के साथ JNU ने समझौता किया रद्द, बोला-देश के साथ हैं खड़े

सुरक्षा कारणों से तुर्की की यूनिवर्सिटी के साथ JNU ने समझौता किया रद्द, बोला-देश के साथ हैं खड़े

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने भी एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। JNU ने तुर्किये के एक विश्वविद्यालय के साथ तीन साल की अवधि के लिए किए गए समझौता ज्ञापन को स्थगित कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके बाद भारत और पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात बन गए। इन सबके बीच तुर्किए ने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए उसे रक्षा उपकरण मुहैया कराया। ऐसे में अब देशभर में तुर्किए का विरोध शुरू हो गया है। अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने भी एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। JNU ने तुर्किये के एक विश्वविद्यालय के साथ तीन साल की अवधि के लिए किए गए समझौता ज्ञापन को स्थगित कर दिया है।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री के गृह जनपद में महिला के साथ बीच सड़क पर कपड़े फाड़ कर गैंगरेप का प्रयास, आरोपियों ने वायरल किया वीडिया

JNU की ओर से ऐसा करने की पीछे की वजह सुरक्षा कारणों को बताया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में लिखा है, “राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से जेएनयू और इनोनू विश्वविद्यालय, तुर्किये के बीच समझौता ज्ञापन को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। JNU राष्ट्र के साथ खड़ा है।”

पढ़ें :- 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा, मायावती बोलीं—“अपराधियों को नहीं मिलेगा टिकट, सर्वजन को मिलेगा प्रतिनिधित्व”

तुर्किये के मालट्या में स्थित इनोनू विश्वविद्यालय ने क्रॉस-कल्चरल रिसर्च और छात्र सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत जेएनयू के साथ अकादमिक साझेदारी की थी।

 

 

 

 

पढ़ें :- IPL 2026 के दौरान ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर इयान लैंगफोर्ड की मौत, होटल के कमरे में मिला शव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...