1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘कड़कनाथ’ भी बर्ड फ्लू की चपेट में, धोनी ने दिया था दो हजार चूजों का ऑर्डर 

‘कड़कनाथ’ भी बर्ड फ्लू की चपेट में, धोनी ने दिया था दो हजार चूजों का ऑर्डर 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: कोरोना के कहर के बाद बर्ड फ्लू का आतंक बढ़ता चला जा रहा है। दरअसल, मध्यप्रदेश में कौओं के बाद मुर्गे की प्रजाति कड़कनाथ को भी बर्ड फ्लू ने अपनी चपेट में ले लिया है। झाबुआ में पिछले 5 दिनों में 2500 मुर्गों और चूजों के मारे जाने की खबर है।

पढ़ें :- Cylinder Blast : पटना में श्राद्ध कार्यक्रम में हुआ बड़ा हासदा, सिलेंडर विस्फोट से 50 लोग घायल

आपको बता दें, कड़कनाथ में बर्ड फ्लू की खबर फैलते ही झाबुआ में हड़कंप मच गया। पशुपालन विभान ने पूरे प्रदेश के पोल्ट्री फॉर्म को अलर्ट कर दिया गया है। रूंडीपाड़ा स्थित एक पोल्ट्री फॉर्म में कड़कनाथ में बर्ड फ्लू की पुष्‍टि हुई है।

इसके बाद पोल्ट्री फॉर्म से 1 किमी की दूरी में स्थित सभी मुर्गे मुर्गियों को मार दिया गया है। यहां से क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी को 2000 कड़कनाथ चूजों को रांची भेजने का ऑर्डर मिला था। बर्ड फ्लू की पुष्‍टि के बाद अब धोनी को चूजे नहीं भेजे जा सकेंगे।

एमएस धोनी ने दिया था दो हजार चूजों का ऑर्डर 

आपको बता दें इससे पहले अब तक किसी पोल्ट्री में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि जिस पोल्ट्री फार्म के कड़कनाथ मुर्गे में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है उस पोल्ट्री को मशूहर किक्रेटर महेंद्र सिंह धोनी ने कड़कनाथ मुर्गे के दो हजार चूजों का ऑर्डर दिया था। धोनी कड़कनाथ मुर्गे के पालन का बिजनेस शुरु करने जा रहे है। पोल्ट्री फॉर्म संचालक विनोद मेड़ा के मुताबिक पिछले पांच दिनों में उनके यहां बड़ी तदाद में मुर्गो और चूजों की मौत हो चुकी है।

पढ़ें :- UP Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 11 बजे तक 24.31 फीसदी वोटिंग, सीएम योगी बोले- 4 जून को बीजेपी की बहुमत के साथ बनेगी सरकार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...