1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kalyan Singh Death: बीजेपी के ‘भीष्म पितामह’ बोले- कल्याण सिंह का जाना मेरे लिए एक बड़ी क्षति

Kalyan Singh Death: बीजेपी के ‘भीष्म पितामह’ बोले- कल्याण सिंह का जाना मेरे लिए एक बड़ी क्षति

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) पर रविवार को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या मुद्दे को सुलझाने के प्रति सिंह की प्रतिबद्धता, लगन और गंभीरता उनकी पार्टी तथा भव्य राम मंदिर के सपने को साकार करने की आस लगाए लोगों के लिए ताकत का बड़ा स्रोत रही।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) पर रविवार को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या मुद्दे को सुलझाने के प्रति सिंह की प्रतिबद्धता, लगन और गंभीरता उनकी पार्टी तथा भव्य राम मंदिर के सपने को साकार करने की आस लगाए लोगों के लिए ताकत का बड़ा स्रोत रही।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

आडवाणी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारतीय राजनीति के कद्दावर और जमीनी नेता थे। सबसे लंबे समय तक भाजपा के अध्यक्ष रहे आडवाणी ने कहा कि सिंह ने कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अथक परिश्रम किया, जिससे वह जनप्रिय रहे। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन (Ram Janmabhoomi Movement)के दौरान उनके साथ मेरी अनेक यादें हैं।

राम मंदिर का था उनका सपना

कल्याण सिंह राम जन्मभूमि (Ram Janmabhoomi) पर भगवान राम के भव्य मंदिर के सपने को साकार होता देखना चाहते थे। आडवाणी ने कहा कि सिंह के निधन से एक बड़ी क्षति हुई है। उनके निस्वार्थ व्यक्तित्व से भारतीयों की कई पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। सिंह बीते कुछ समय से बीमार थे और उनका शनिवार को लखनऊ स्थित संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital in Lucknow) में निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Former Chief Minister of Uttar Pradesh Kalyan Singh) के रविवार को अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी रविवार पूर्वाह्न लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित सिंह के आवास पहुंचे थे।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...