1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Kamala Harris on Gaza : US उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की गाजा में “तत्काल युद्धविराम” की अपील

Kamala Harris on Gaza : US उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की गाजा में “तत्काल युद्धविराम” की अपील

अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने गाजा पट्टी में तत्काल सीजफायर (युद्ध-विराम) की मांग की है। उन्होंने कहा कि इंसानियत के नाते युद्ध-विराम होना चाहिए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kamala Harris on Gaza : अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने गाजा पट्टी में तत्काल सीजफायर (युद्ध-विराम) की मांग की है। उन्होंने कहा कि इंसानियत के नाते युद्ध-विराम होना चाहिए। कमला हैरिस ने कहा गाजा में हर दिन जो हो रहा है वह विनाशकारी है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा, “गाजा में लोग भूख से मर रहे हैं। स्थितियां अमानवीय हैं और हमारी सामान्य मानवता हमें कार्रवाई करने के लिए मजबूर करती है।”

पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित

हैरिस की टिप्पणियां अमेरिकी सरकार के एक वरिष्ठ नेता द्वारा इजरायल से गाजा के हालातों को बेहतर करने और युद्ध विराम का आह्वान करने वाली अब तक की सबसे तीखी टिप्पणियों में से एक थीं।

कमला हैरिस ने कहा कि हम गाजा में हर दिन जो देख रहे हैं वह विनाशकारी है। हमने ऐसी रिपोर्ट देखी हैं कि लोग पत्तियां और पशुचारे खा रहे हैं। महिलाएं कम या बिना चिकित्सा देखभाल के कुपोषित बच्चों को जन्म दे रही हैं और बच्चे कुपोषण और पानी के बिना से मर रहे हैं।

हैरिस ने आगे कहा कि ‘मैंने कई बार कहा है कि बहुत सारे निर्दोष फिलिस्तीनी मारे गए हैं। अभी कुछ दिन पहले हमने देखा कि भूखे, हताश लोग कई हफ्तों तक सहायता नहीं पहुंचने के बाद अपने परिवारों के लिए भोजन लेने ट्रकों के पास पहुंचे। यहां उन्हें गोलीबारी और अराजकता का सामना करना पड़ा। उस भयावह त्रासदी के पीड़ितों और गाजा में उन सभी निर्दोष लोगों को लेकर हमारा दिल टूट गया है जो स्पष्ट रूप से एक मानवीय आपदा से पीड़ित हैं।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...