HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kaner Ke Phool Ke Upay : मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में लगाएं कनेर के पेड़, मिलती है मंगल दोष से मुक्ति

Kaner Ke Phool Ke Upay : मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में लगाएं कनेर के पेड़, मिलती है मंगल दोष से मुक्ति

जीवन में भगवान की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा अर्चना आवश्यक है। भगवान से अपने आपको जोड़ने के लिए उनके नाम का स्मरण किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kaner Ke Phool Ke Upay : जीवन में भगवान की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा अर्चना आवश्यक है। भगवान से अपने आपको जोड़ने के लिए उनके नाम का स्मरण किया जाता है। भगवान की कृपा पाने के लिए उनकी प्रिय वस्तुएं को उनको अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनको कनेर के पुष्प अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से  घर परिवार में धन समृद्धि बनी रहती है।आइए जानते हैं कनेर फूल के उपाय और उसके लाभ।

पढ़ें :- Astro Tips : इस आसान ज्योतिष उपाय से खत्म होगी धन की किल्लत , देवी लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी

ज्योतिष शास्त्र में भी कनेर का फूल बहुत शुभ माना गया है। यह फूल आपको तीन रंगों में देखने को मिलेगा। इसे घर में लगाने के कई फायदे होते हैं। कहते हैं इसे घर में लगाने से धन समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं कनेर फूल के उपाय और उसके लाभ।

मां लक्ष्मी को प्रिय है कनेर
ज्योतिष शास्त्र में कनेर को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। मां लक्ष्मी को कनेर के फूल अर्पित किए जाते हैं। मां लक्ष्मी के कनेर का पेड़ और फूल दोनों प्रिय होते हैं। इसलिए अपने घर में कनेर के पेड़ जरूर लगाएं। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

 चढ़ाएं पीले फूल
कनेर के पीले फूले भगवान विष्णु को अति प्रिय हैं। पीले फूलों वाले कनेर पर भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए उन्हें पीले फूल अर्पित करने चाहिए।ऐसा करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

मंगल ग्रह दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय
अगर किसी व्यक्ति पर मंगल दोष है तो रोजाना कनेर के पौधे की जड़ में जल चढ़ाएं। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद मंगल दोष से मुक्ति मिलती है। कनेर का पौधा शुभ प्रभाव देता है। इसे घर में पश्चिम या नैऋत्य कोण में लगाना उत्तम रहता है।

पढ़ें :- Astro Tips : इस उपाय से आसानी से उतर जाता है कर्ज, आर्थिक हालात भी संवर जाते हैं

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...