1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kapoor Ke Fayde : कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध होता, इसके फायदों के बारे में जानिए

Kapoor Ke Fayde : कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध होता, इसके फायदों के बारे में जानिए

हिंदू धर्म में पूजा पाठ में कपूर का उपयोग किया जाता है। कपूर को अपने गुणों के कारण धार्मिक कार्यों,दवाइयों और सुगंध के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kapoor Ke Fayde : हिंदू धर्म में पूजा पाठ में कपूर का उपयोग किया जाता है। कपूर को अपने गुणों के कारण धार्मिक कार्यों,दवाइयों और सुगंध के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कपूर में काफी तेज गंध होती है और यह एक अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ है। कपूर को बहुत ही पवित्र माना जाता है। कपूर जलाने से वातावरण भी शुद्ध होता है और आसपास की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। कपूर-अजवायन सूंघने से आक्सीजन लेवल बढ़ता है। आइये जानते है कपूर के फायदों के बारे में।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

1.सुबह-शाम घर में घी का दीपक और कपूर जलाना चाहिए। कपूर और दीपक की रोशनी और इनसे निकलने वाले धुएं से भी वातावरण सकारात्मक बनता है।

2.सोने से पहले अपने  शयनकक्ष में कपूर का धुआं करें। कपूर वास्तु दोष दूर करने के लिए भी किसी चमत्कार से कम नहीं है।

3.रात के समय रसोई का कार्य पूरा करने के बाद एक चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जला लें। ऐसा करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती।

4.घर में खुशनुमा माहौल बना रहे, इसके लिए सुबह-शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाना चाहिए। इससे घर परिवार के लोगों के तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

5.नहाने के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदे डाल दें। फिर उस पानी से नहाएं। ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...