1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. राजीव कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचे सेलेब्स, सामने आईं तस्वीरें

राजीव कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचे सेलेब्स, सामने आईं तस्वीरें

By Manali Rastogi 
Updated Date

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने मंगलवार को 58 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। अभिनेता की दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की।

पढ़ें :- Shilpa Shetty Kundra video: शिल्पा शेट्टी ने फैन्स को दिया फिटनेस मंत्र, वीडियो शेयर कर कहा- मैं इसे अपना बना लूंगा...

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पढ़ें :- हॉलीवुड इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, फेमस पियानोवादक बायरन जेनिस का हुआ निधन

बता दें कि राजीव कपूर को चेंबूर में उनके घर के पास ही स्थित Inlaks Hospital में भर्ती किया गया था। मगर यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव कपूर ने साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म एक जान हैं हम से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मुख्य भूमिका निभाई थी। हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता, प्रोड्यूसर और निर्देशक भी राजीव कपूर ने काम किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पढ़ें :- Mukesh Khanna angry at Ranveer Singh: शक्तिमान के रूप में रणवीर सिंह की कास्टिंग को लेकर भडके मुकेश खन्ना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं, उनके निधन से पूरा कपूर खानदान और फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। अपने अंकल के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान खुद को रोक नहीं पाईं। ऐसे में उन्हें बांद्रा में अपने घर के बाहर सफेद कुर्ते और नीले दुपट्टे के साथ स्पॉट किया गया। वह अपने अंकल को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। करीना के अलावा उनके पिता रणधीर कपूर को भी अस्पताल के बाहर देखा गया। यही नहीं, महीप कपूर, संजय कपूर और चंकी पांडे को भी कपूर मेन्शन के बाहर स्पॉट किया गया।

पढ़ें :- Ethnic Outfit में Nora Fatehi ने शेयर किया हॉट पिक्चर्स, इंटरनेट पर मचा बवाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...