HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कर्नाटक के सीएम बोले-‘C से Congress, C से Corruption’, लोकायुक्त को सौंपे जाएंगे भ्रष्टाचार के केस

कर्नाटक के सीएम बोले-‘C से Congress, C से Corruption’, लोकायुक्त को सौंपे जाएंगे भ्रष्टाचार के केस

कर्नाटक में भ्रष्टाचार (Corruption)  को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान जारी है। दोनों दल एक दूसरे पर भ्रष्टाचार (Corruption)  के आरोप लगा रही हैं। कांग्रेस द्वारा बीजेपी की सरकार पर भ्रष्टाचार (Corruption)  के आरोप लगाने पर मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि 'कांग्रेस और करप्शन (Corruption) दोनों की शुरुआत 'C' से होती है। इसलिए ये दोनों समान हैं। उनके खिलाफ 60 से ज्यादा मामलों में भ्रष्टाचार (Corruption)  के आरोप लगे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कर्नाटक। कर्नाटक में भ्रष्टाचार (Corruption)  को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान जारी है। दोनों दल एक दूसरे पर भ्रष्टाचार (Corruption)  के आरोप लगा रही हैं। कांग्रेस द्वारा बीजेपी की सरकार (BJP Government)  पर भ्रष्टाचार (Corruption)  के आरोप लगाने पर मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि ‘कांग्रेस और करप्शन (Corruption) दोनों की शुरुआत ‘C’ से होती है। इसलिए ये दोनों समान हैं। उनके खिलाफ 60 से ज्यादा मामलों में भ्रष्टाचार (Corruption)  के आरोप लगे हैं। लोकायुक्त (Lokayukta) इन मामलों की जांच कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान भ्रष्टाचार चरम पर था। अब सभी मामले जांच के लिए लोकायुक्त (Lokayukta) के पास भेज दिए गए हैं। पहले उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों पर जवाब देने दीजिए।

पढ़ें :- गौमाता व जन-जन की आराध्य मां यमुना की स्थिति पर व्यक्त की चिंता : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

बता दें कि कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में विपक्षी पार्टी कांग्रेस बीजेपी सरकार (BJP Government) को घेरने के लिए भ्रष्टाचार को मुद्दा बना रही है। कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ अभियान शुरू किया है, जिसमें सरकार पर भ्रष्टाचार (Corruption)  को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार (BJP Government) में विकास कार्यों में 40 प्रतिशत कमीशन लिया जाता है। कांग्रेस के आरोपों से घिरी बीजेपी (BJP) ने भी कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार को मुद्दा बना लिया है और दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में जुटी हैं।

बीते दिनों कांग्रेस ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) , प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील (State President Nalin Kumar Kateel) , मुख्यमंत्री बोम्मई और विधायक रमेश जारकीहोली पर आगामी विधानसभा चुनाव (Upcoming Assembly Elections)में मतदाताओं को लुभाने के लिए रिश्वत की पेशकश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जारकीहोली ने एक जनसभा के दौरान 6000 रुपए प्रति वोट देने का एलान किया था। वहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश में अवैध चीजों और भ्रष्टाचार को जन्म दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...