HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Election 2023: कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा-हमारी सरकार ने PFI पर बैन लगाया और सबको जेल भिजवाया।

Karnataka Election 2023: कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा-हमारी सरकार ने PFI पर बैन लगाया और सबको जेल भिजवाया।

गृहमंत्री जेडीएस पर भी निशाना साधा और जेडीएस को कांग्रेस की बी टीम बता दिया। जेडीएस को वोट देने का मतलब है कांग्रेस को वोट देना और कांग्रेस को वोट देने का मतलब है PFI से बैन हटा लेना। हमारी सरकार बनी तो हम PFI के बचे हुए चट्टे-बट्टों को भी जेल में डालने का काम करेंगे। कर्नाटक कांग्रेस के लिए केवल एक एटीएम है और कुछ नहीं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। सभी पार्टियां ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करने में जुटी हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कर्नाटक में कई चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जब आप कमल के निशान पर बटन दबाना तब ये सोच लेना कि आप किसी को विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट नहीं डाल रहे हैं। आपका एक वोट महान कर्नाटक की रचना करने के लिए है। आपका एक वोट PFI से कर्नाटक को सुरक्षित करने के लिए है। आपका एक वोट लाखों लोगों को मुफ्त अनाज पहुंचाने का वोट है। आपका एक वोट लाखों घरों को शौचायल, लाखों महिलाओं के घर में गैस सिलिंडर, लाखों लोगों को पांच लाख तक की स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए है। आपका एक वोट कर्नाटक के अंदर व्यापार लाने के लिए है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, राधिका खेड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा-लड़की हूं और लड़ सकती हूं

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, किसानों के लिए MSP की बात कांग्रेस करती थी, लेकिन कभी MSP नहीं लाई। कांग्रेस पार्टी थी तब कर्नाटक के अंदर कोई सुरक्षा नहीं थी, ये PFI वाले दिन-रात कर्नाटक में बम धमाके करते थे, हत्याएं करते थे और वोट बैंक की लालच में सिद्धारमैया सरकार चुप थी। नरेन्द्र मोदी जी ने PFI पर बैन लगाया और सबको जेल भिजवाया।

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दलितों का अपमान किया, बाबा साहेब अंबेडकर जिन्होंने हमारा संविधान बनाया, जिस संविधान को पूरी दुनिया सर्वश्रेष्ठ मानती है। संविधान बनाने वाले बाबा साहेब का कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया। जब तक कांग्रेस पार्टी रही बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं मिला, कांग्रेस सरकार जाने के बाद बाबा साहेब को भारत रत्न सम्मान दिया गया।

जेडीएस पर भी साधा निशाना
इस दौरान गृहमंत्री जेडीएस पर भी निशाना साधा और जेडीएस को कांग्रेस की बी टीम बता दिया। जेडीएस को वोट देने का मतलब है कांग्रेस को वोट देना और कांग्रेस को वोट देने का मतलब है PFI से बैन हटा लेना। हमारी सरकार बनी तो हम PFI के बचे हुए चट्टे-बट्टों को भी जेल में डालने का काम करेंगे। कर्नाटक कांग्रेस के लिए केवल एक एटीएम है और कुछ नहीं।

 

पढ़ें :- कोई मैनपुरी, कन्नौज और इटावा को अपनी जागीर मानता है, तो कोई अमेठी-रायबरेली को...पीएम मोदी का अखिलेश-राहुल पर निशाना

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...