HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Exit Poll 2023: इन एग्जिट पोल में कांग्रेस को मिलती दिख रही पूर्ण बहुमत, जानिए कितनी सीटें मिलने की उम्मीद

Karnataka Exit Poll 2023: इन एग्जिट पोल में कांग्रेस को मिलती दिख रही पूर्ण बहुमत, जानिए कितनी सीटें मिलने की उम्मीद

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ। मतदान के बाद कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। आज तक के एग्जिट पोल (India Today-Axis My India) के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Exit Poll 2023: कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ। मतदान के बाद कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। आज तक के एग्जिट पोल (India Today-Axis My India) के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

इसके साथ ही कर्नाटक से भाजपा की विदाई इस एग्जिट पोल के मुताबिक तय माना जा रहा है। 224 सीटों वाले कर्नाटक में कांग्रेस को 122 से 140, बीजेपी को 62 से 80 और जेडीएस को 20 से 25 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, 3 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।

इसके साथ ही सबसे ज्यादा भरोसेमंद न्यूज 24-टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल भी आया है। इस एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को कर्नाटक में पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 120, बीजेपी को 92 और जेडीस को 12 सीटें मिलते दिखे रही है।

एजेंसीभाजपाकांग्रेसजेडीएसअन्य
जी न्यूज – मैट्रिज79-94103-11825-3302-05
रिपब्लिक – पी-मारक्यू 85-10094-10824-3202-06
टीवी9 भारतवर्ष – पोलस्ट्रैट88-9899-10921-260-4
एबीपी न्यूज – सी-वोटर 83-95100-11221-2902-06
न्यूज नेशन – सीजीएस114862103
एशियानेट सुवर्णा – जन की बात 94-11791-10614-240-2
टाइम्स नाऊ – ईटीजी78-92106-12020-26 02-04
इंडिया टीवी – सीएनएक्स80-90 110-12020-2401-03
आजतक – एक्सिस माय इंडिया62-80122-14020-250-3
न्यूज 24 – टुडेज चाणक्या92120120

 

 

पढ़ें :- 'आरक्षण में से रत्तीभर भी मैं धर्म के आधार पर उनके वोटबैंक को नहीं देने दूंगा,' पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...