HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Results 2023: रूझानों में कांग्रेस की जीत पर भावुक हुए डीके शिवकुमार, आंखों से झलके आंसू

Karnataka Results 2023: रूझानों में कांग्रेस की जीत पर भावुक हुए डीके शिवकुमार, आंखों से झलके आंसू

डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने कहा कि, मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं कि जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है। मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता, जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आईं थीं तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस ने कमाल का प्रदर्शन किया है। शुरूआती रूझानों में कांग्रेस ने 136 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि 64 सीटों पर भाजपा आगे है। रूझानों में कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को पार कर दिया है। ऐसे में अब साफ हो गया है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वहीं, ​चुनाव के नतीजों के बीच कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) बेहद ही भावुक हो गए और रोने लगे।

पढ़ें :- 'आरक्षण में से रत्तीभर भी मैं धर्म के आधार पर उनके वोटबैंक को नहीं देने दूंगा,' पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला

डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने कहा कि, मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं कि जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है। मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता, जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आईं थीं तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।

यह कर्नाटक के लोगों की जीत
कांग्रेस की इस जीत पर पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान आया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, यह वास्तव में कर्नाटक के लोगों की जीत है। उन्होंने अपने प्रगतिशील भविष्य, अपने कल्याण और सामाजिक न्याय के लिए मतदान किया है। हाथ जोड़कर, हम पर विश्वास करने के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। कांग्रेस पार्टी 5 गारंटियों को लागू करेगी। जय कर्नाटक! जय हिन्द!

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...