E20 Petrol Controversy : संसद के मॉनसून सत्र के बीच देश में E20 पेट्रोल के मुद्दे को लेकर सियासत तेज है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का मार्च प्रस्तावित है। जिससे पहले प्रधानमंत्री आवास और फिरोज शाह रोड समेत आस-पास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केजरीवाल ने सोमवार को E20 पेट्रोल के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे और E20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ प्रधानमंत्री आवास तक मार्च का ऐलान किया था।

दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार आरोप लगाया, “हमने सुना है कि सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में इथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा दे रही है। आरोप है कि डोनाल्ड ट्रंप भारत को इथेनॉल बेचना चाहते हैं और प्रधानमंत्री मोदी, ट्रंप के डर से, देश के लोगों पर इथेनॉल थोप रहे हैं। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि भारत अगले पांच सालों में ट्रंप से 20 अरब डॉलर का इथेनॉल खरीदेगा। ऐसा करके प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप के सामने झुक गए हैं और लोगों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस मुद्दे पर हमने जो टाउन हॉल किया था, वह बहुत सफल रहा। लगभग सात लाख लोगों ने यह प्रोग्राम लाइव देखा। इससे पता चलता है कि लोग इसे लेकर कितने चिंतित हैं। लेकिन जो लोग इसके खिलाफ आवाज़ उठाते हैं – चाहे वे इन्फ्लुएंसर हों, कंटेंट क्रिएटर हों या कोई और – उन्हें डराया-धमकाया जाता है, ट्रोल किया जाता है और उन पर FIR दर्ज की जाती है। लोग बहुत डरे हुए हैं।”