HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केजरीवाल का चन्नी पर तंज, कहा-दुनिया के इतिहास के वो पहले CM हैं जो बाथरूम में भी लोगों से मिलते हैं

केजरीवाल का चन्नी पर तंज, कहा-दुनिया के इतिहास के वो पहले CM हैं जो बाथरूम में भी लोगों से मिलते हैं

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (punjab assembly election 2022) को लेकर ​आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) चुनाव प्रचार में जुट हुए हैं। बुधवार को उन्होंने जालंधर में तिरंगा यात्रा निकाली थी। गुरुवार को उन्होंने मुख्यमंत्री चरणचीज सिंह चन्नी (Charancheez Singh Channi) पर तंज कसा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (punjab assembly election 2022) को लेकर ​आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) चुनाव प्रचार में जुट हुए हैं। बुधवार को उन्होंने जालंधर में तिरंगा यात्रा निकाली थी। गुरुवार को उन्होंने मुख्यमंत्री चरणचीज सिंह चन्नी (Charancheez Singh Channi) पर तंज कसा।

पढ़ें :- एके शर्मा को 'यशस्वी मुख्यमंत्री' बोलकर बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से किया स्वागत, तो ऊर्जा मंत्री भी सांसद का गुणगान करने से नहीं चूके

उन्होंने कहा कि, चन्नी दुनिया के इतिहास के पहले मुख्यमंत्री हैं जो बाथरूम में भी लोगों से मिलते हैं। केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि, मैं टीवी पर चन्नी साहब का इंटरव्यू सुन रहा था। उसमें चन्नी साहब कह रहे थे कि मैं 24 घंटे जनता से मिलता रहता हूं। मेरे ड्राइंग रूम, बरांदे में लोग बैठे रहते हैं, बाथरूम में जाता हूं वहां मेरे साथ लोग आते हैं और मैं वहां भी लोगों से मिलता रहता हूं।

इस पर केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि वो दुनिया के इतिहास के पहले सीएम हैं जो बाथरूम में भी लोगों से मिलते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने सीएम चन्नी पर तंज कसते हुए कहा था कि, पंजाब में एक नकली अरविंद केजरीवाल घूम रहा है। मैं जो भी ऐलान यहां करके जाता हूं, उसके बाद भी वह भी उसी की नकल करके घोषणा कर देता है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा था कि लेकिन असली तो मैं ही हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...