केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Elections 2026) के लिए गुरुवार को जारी वोटिंग के बीच कांग्रेस महासचिव (संगठन) व लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल (Lok Sabha MP KC Venugopal) ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हम केरल में चुनाव में ज़बरदस्त जीत हासिल करने जा रहे हैं। इस चुनाव में हम 100 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे।
नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Elections 2026) के लिए गुरुवार को जारी वोटिंग के बीच कांग्रेस महासचिव (संगठन) व लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल (Lok Sabha MP KC Venugopal) ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हम केरल में चुनाव में ज़बरदस्त जीत हासिल करने जा रहे हैं। इस चुनाव में हम 100 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे।
We are going to sweep the election in Keralam. We will cross 100+ seats in this election.
The people of Keralam need a change as they are fed up with Pinarayi Vijayan as Chief Minister for the last 10 years.
Gold was stolen from Lord Ayyappa at Sabarimala, and this government… pic.twitter.com/HXgJdMa6Wt
— Congress (@INCIndia) April 9, 2026
उन्होंने कहा कि केरल की जनता बदलाव चाहती है, क्योंकि वे पिछले 10 सालों से मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Chief Minister Pinarayi Vijayan) से तंग आ चुके हैं। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सबरीमाला में भगवान अयप्पा का सोना चोरी हो गया था और यह सरकार दोषियों और इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की अदालत ने अपना फ़ैसला सुना दिया है कि वे ऐसी सरकार नहीं चाहते, जिसने सोने की चोरी में शामिल दोषियों का साथ दिया हो। आपको ऐसा मुख्यमंत्री कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। उन्हें तो केरल की जनता की ज़रा भी परवाह नहीं है।