HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. New Chhath song of Bhojpuri singer Khesari Lal Yadav: छठ पर रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का महादेव अंगना …छठ गीत

New Chhath song of Bhojpuri singer Khesari Lal Yadav: छठ पर रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का महादेव अंगना …छठ गीत

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का महादेव अंगना छठ गीत सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही लोगो की जुबान पर चढ़ गया है। इस भोजपुरी गीत में खेसारी लाल यादव छठी मैया का गुणगान करते दिखाई दे रहे हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

New Chhath song of Bhojpuri singer Khesari Lal Yadav: छठ का महापर्व शुरु हो चुका है चारों तरफ छठ के गीत गूंजते सुनाई दे रहे हैं तो बाजारों में इससे संबंधित तैयारियों वाला सामना से सजा पड़ा है।

पढ़ें :- कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, ये है मामला

छठ के मौके पर भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) अपने अंदाज में छठी मईयां को अर्जी लगाई है। खेसारी ने छठ गीत महादेव अंगना.. सोशल मीडिया में रिलीज किया है।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) का महादेव अंगना छठ गीत सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही लोगो की जुबान पर चढ़ गया है। इस भोजपुरी गीत में खेसारी लाल यादव छठी मैया का गुणगान करते दिखाई दे रहे हैं।

महादेव अंगना छठ गीत के शुरुआत से ही महापर्व की झलक मिलती है। फिर भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल ( Khesari Lal Yadav) सफेद कुर्ता पजामा पहने हारमोनियम बजाते दिखाई दे रहे है। उनके साथ में एक्ट्रेस पीली कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही है।

पढ़ें :- विदेशी आक्रान्ताओं ने देश को लूटने के साथ- साथ भारतीय की संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया : डॉ.दिनेश शर्मा

नया भोजपुरी ट्रेडिशनल छठ गीत महादेव अंगना को खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) ने गाया है। इस गीत के बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। छठ गीत महादेव अंगना वीडियो को भीम लाल यादव ने डायरेक्ट किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...