1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kisan Andolan: किसान आंदोलन का दूसरा दिन, शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Kisan Andolan: किसान आंदोलन का दूसरा दिन, शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। इस दौरान हरियाणा के शंभू बॉर्डश्र पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़ी तो किसानों ने भी पथराव किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Kisan Andolan:  स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। इस दौरान हरियाणा के शंभू बॉर्डश्र पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़ी तो किसानों ने भी पथराव किया। आज फिर दिल्ली कूच के लिए किसान तैयार हैं। आज भी पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले दागे गए हैं और किसान दिल्ली कूच करने पर अड़े हैं। वहीं, पुलिस के साथ झड़प में अब तक सैकड़ों प्रदर्शनकारी और पुलिस घायल हो चुके हैं।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले
अंबाला के पास शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर ’दिल्ली चलो’ मार्च के तहत हरियाणा की सीमा पर बैरिकेड हटाने का नये सिरे से प्रयास किया। किसान नेता शंभू सीमा पर बहुस्तरीय बैरिकेड हटाकर ’दिल्ली कूच’ की अपनी योजना पर आगे बढ़ने से पहले एक बैठक करेंगे।

रेलवे ट्रैक जाम करने का किया एलान
इन सबके बीच भारतीय किसान यूनियन ने बड़ा एलान किया है। उनकी तरफ से पंजाब में रेलवे ट्रक जाम करने की घोषणा की गयी है। गुरुवार दोपहर 12 बजे से ट्रैक जाम करने का ऐलान किसानों ने किया है। किसानों के इस कदम से सरकार की और ज्यादा मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

केंद्र के साथ होगी बैठक, शाम तक किसानों ने कूच रोका
किसानों के अनुसार, केंद्र की तरफ से मीटिंग की कॉल आई है। इसके बाद किसानों ने शाम तक कूच रोक दिया है। बैठक के नतीजे पर आगे की रणनीति बनेगी।

 

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...