1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अब भारत की किसी महिला को अपने परिवार के इलाज के लिए अपना ‘मंगलसूत्र’ नहीं रखना पड़ेगा गिरवी : राहुल गांधी

अब भारत की किसी महिला को अपने परिवार के इलाज के लिए अपना ‘मंगलसूत्र’ नहीं रखना पड़ेगा गिरवी : राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को एक्स पोस्ट पर एक बार फिर वीडियो शेयर कर केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) को घेरा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोज़गारी का चरम झेल रहे भारत में आज हर साल 6 करोड़ से अधिक लोगों को मात्र एक ‘मेडिकल बिल’ (Medical Bill) गरीबी की खाई में धकेल देता है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को एक्स पोस्ट पर एक बार फिर वीडियो शेयर कर केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) को घेरा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोज़गारी का चरम झेल रहे भारत में आज हर साल 6 करोड़ से अधिक लोगों को मात्र एक ‘मेडिकल बिल’ (Medical Bill) गरीबी की खाई में धकेल देता है।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वीकार

पढ़ें :- पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त! कई पर होगी अभी और कार्रवाई

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि महंगे इलाज, महंगी जांच और महंगी दवाइयों की वजह से आम आदमी उधारी और ब्याज के ऐसे चक्र में फंस जाता है जहां से बाहर निकलने में उसे वर्षों लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त कर हर भारतीय को इस असुरक्षा के चक्र से बाहर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि अब भारत की किसी महिला को अपने परिवार के इलाज के लिए अपना ‘मंगलसूत्र’ गिरवी नहीं रखना पड़ेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...