HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जाने सैफई का यादव परिवार, हर शाख मजबूत और रसूखदार

जाने सैफई का यादव परिवार, हर शाख मजबूत और रसूखदार

Up ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से दखल रखने वाली सपा पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का परिवार एक विशाल वटवृक्ष की तरह है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Mulayam Singh Yadav: Up ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से दखल रखने वाली सपा पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का परिवार एक विशाल वटवृक्ष की तरह है। चलिए मुलायम सिंह के  कुनबे (परिवार) के बारे में जानते हैं। परिवार की बात शुरू करते हैं मुलायम सिंह यादव के दादा जी से…।

पढ़ें :- एके शर्मा को 'यशस्वी मुख्यमंत्री' बोलकर बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से किया स्वागत, तो ऊर्जा मंत्री भी सांसद का गुणगान करने से नहीं चूके

बताया जाता है कि मुलायम सिंह यादव के दादा जी का नाम मेवाराम यादव था। उनके दो बेटे सुघर सिंह यादव और बच्चीलाल सिंह हुए। सुघर सिंह यादव के पांच बेटे मुलायम सिंह यादव, रतन सिंह, राजपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव हैं।

जबकि बच्चीलाल सिंह के एक ही बेटे राम गोपाल यादव हैं। रामगोपाल के भी एक ही बेटे अक्षय यादव हैं। सपा में राम गोपाल यादव की काफी अहम भूमिका है।

मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी का नाम मालती देवी है। वहीं मुलायम की दूसरी पत्नी का नाम साधना गुप्ता है। साधना गुप्ता और मुलायम के एक ही बेटे प्रतीक यादव हैं।

पढ़ें :- पीएम नरेंद्र मोदी ने देश मे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जगाई-पंकज चौधरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...