1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जानिए कब होगा यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान

जानिए कब होगा यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद  यूपी में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी। जोकि लगभग पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि तीन जुलाई को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जा सकता है। पार्टी से जुड़े सूत्र के अनुसार, बीजेपी ब्राह्मण और पिछड़ा वर्ग से किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद  यूपी में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी। जोकि लगभग पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि तीन जुलाई को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जा सकता है। पार्टी से जुड़े सूत्र के अनुसार, बीजेपी ब्राह्मण और पिछड़ा वर्ग से किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

दरअसल स्वतंत्र देव सिहं के मंत्री बनने के बाद से प्रदेश में कई नाम की अटकलें तेज हो गई हैं। जिसमें से श्रीकांत शर्मा ,दिनेश शर्मा, सतीश गौतम, महेश शर्मा और दिनेश कुमार के नाम की भी शामिल किया गया है।

बताया जा रहा है कि 23 जून को आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव के होना है। दोनों सीट के नतीजे 26 जून को घोषित किए जाएंगे। इसके तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।

गौरतलब है कि एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि , 3 जुलाई को नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...