1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जानिए कौन होगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी का नाम सबसे आगे

जानिए कौन होगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी का नाम सबसे आगे

यूपी में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई दिनों से काफी घमासान मचा हुआ है। जिसके बाद से खबर आ रही हैं कि पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई दिनों से काफी घमासान मचा हुआ है। जिसके बाद से खबर आ रही हैं कि पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

पढ़ें :- Uttarakhand Forest Fire : आग की लपटों से धधकते उत्तराखंड के जंगल, 24 घंटों में 31 घटनाएं; खतरे में नैनीताल के रिहाइशी इलाके

बताया जा रहा है कि योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी का नाम सबसे आगे हैं। दरअसल, भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की थी।

गौरतलब है कि स्वतंत्र देव सिंह के योगी मंत्रिमंडल में शामिल हो जाने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चाएं तेज हो गई थी। कहा जा रहा है कि इस का ऐलान आज किया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...