HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. KVS Recruitment : केवीएस भर्ती 2022 की परीक्षा की तारीखें जारी, जाने क्या है एग्जान डेट

KVS Recruitment : केवीएस भर्ती 2022 की परीक्षा की तारीखें जारी, जाने क्या है एग्जान डेट

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) ने केवीएस भर्ती 2022 की परीक्षा तारीखों को जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने केवीएस भर्ती 2023 (kvs recruitment 2022) के लिए आवेदन किए हैं, वेऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

KVS Recruitment 2022: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) ने केवीएस भर्ती 2022 की परीक्षा तारीखों को जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने केवीएस भर्ती 2023 (kvs recruitment 2022) के लिए आवेदन किए हैं, वेऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

पढ़ें :- 30 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने परीक्षा से संबंधित प्राथमिक शिक्षक, अधिकारी और अन्य पदों के लिए अस्थायी शेड्यूल जारी किया गया है। शेड्यूल देखने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर सभी परीक्षा संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

आपको बता दें, कि नोटिस के अनुसार, विज्ञापन संख्या 15 और 16 के लिए भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा 7 फरवरी 2023 से शुरू है और 6 मार्च तक जारी रहेगी।

सहायक आयुक्त पद के लिए 7 फरवरी, प्राचार्य के लिए 8 फरवरी, वाइस प्रिंसिपल और पीआरटी (संगीत) के लिए 9 फरवरी, टीजीटी के लिए 12-14 फरवरी, पीजीटी के लिए 16-20 फरवरी, वित्त अधिकारी, एई के लिए 20 फरवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी। (सिविल) और हिंदी अनुवादक, पीआरटी के लिए 21-28 फरवरी।

पढ़ें :- Pali Mein Media Guru Samman : भारतबोध से होगी विचारों की घर वापसी - प्रो. संजय द्विवेदी

जूनियर सचिवालय सहायक के लिए 1-5 मार्च, स्टेनोग्राफर ग्रेड II के लिए 5 मार्च और लाइब्रेरियन, सहायक अनुभाग अधिकारी और वरिष्ठ सचिवालय सहायक के लिए 6 मार्च। बताई गए पदों के लिए परीक्षा होगी। इसी के लिए आगे एडमिट कार्ड जारी होंगे। दरअसल यह भर्ती अभियान 6990 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। परीक्षा से संबंधिक अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी नोटिस देख सकते हैं।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...