HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lakhimpur Kheri Tikunia case : तिकुनिया कांड के अहम गवाह पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Lakhimpur Kheri Tikunia case : तिकुनिया कांड के अहम गवाह पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Lakhimpur Kheri Tikunia case: तिकुनिया काण्ड के अहम गवाह और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर मंगलवार रात जानलेवा हमला हुआ है। दिलबाग सिंह की कार पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और भाग गए। फायरिंग में दिलबाग सिंह बाल-बाल बच गए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Lakhimpur Kheri Tikunia case : तिकुनिया काण्ड (Tikunia case) के अहम गवाह और भारतीय किसान यूनियन ( Bhartiya Kisan Union ) के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह (District President Dilbag Singh) पर मंगलवार रात जानलेवा हमला हुआ है। दिलबाग सिंह (Dilbag Singh)  की कार पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और भाग गए। फायरिंग में दिलबाग सिंह (Dilbag Singh)  बाल-बाल बच गए हैं।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश से लेकर यूपी तक Ecostan कंपनी का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर, अधिकारियों की मिलीभगत से मिल रहा करोड़ों का काम

दिलबाग सिंह (Dilbag Singh) ने बताया कि लखीमपुर से गोला जाते वक्त रात करीब 10 बजे के पास अलीगंज के पास उनकी कार पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की जिसमे दिलबाग सिंह (Dilbag Singh)  बाल-बाल बच गए। दिलबाग सिंह (Dilbag Singh)  ने बताया कि उन्होंने मामले की तहरीर गोला कोतवाली में दी है। हालांकि उन्होंने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...