1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert : यूपी के इन जिलों में 10-11 अप्रैल को हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Rain Alert : यूपी के इन जिलों में 10-11 अप्रैल को हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

यूपी में मौसम (Weather) का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। एक ओर जहां पश्चिमी यूपी और मध्य हिस्सों में लू का कहर जारी है, तो वहीं पूर्वांचल और तराई के जिलों में अगले कुछ दिनों के भीतर बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में मौसम (Weather) का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। एक ओर जहां पश्चिमी यूपी और मध्य हिस्सों में लू का कहर जारी है, तो वहीं पूर्वांचल और तराई के जिलों में अगले कुछ दिनों के भीतर बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 10 और 11 अप्रैल के लिए कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को राजधानी में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। आसमान में हल्के बादल बने रहेंगे, लेकिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

9-10 अप्रैल को इन जिलों में वज्रपात की संभावना

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बिजली गिरने (वज्रपात) की चेतावनी दी गई है। लोगों को खुले में रहने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है। संभावित प्रभावित जिले देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर हैं।

10-11 अप्रैल को इन जिलों में बारिश और आंधी का अनुमान

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

मौसम विभाग (Meteorological Department) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 और 11 अप्रैल को पूर्वांचल, तराई और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में भी सतर्कता बरतने की जरूरत है।

पूर्वांचल और तराई के गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, सीतापुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अंबेडकरनगर जिले हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर शामिल हैं।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने लोगों को घर से निकलते समय मौसम की जानकारी चेक करने, बिजली गिरने के समय मोबाइल फोन व मेटल वस्तुओं से दूरी बनाए रखने और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है। किसान भाई भी फसलों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतें। उत्तर प्रदेश के नागरिकों से अपील है कि वे मौसम की लेटेस्ट जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों को ही फॉलो करें और सावधानी बरतें।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...