1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lal Krishna Advani: भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी; दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट

Lal Krishna Advani: भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी; दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट

Lal Krishna Advani admitted in hospital: देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की एक बार फिर तबीयत बिगड़ी है। आडवाणी को आज (14 दिंसबर) दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारत रत्न आडवाणी 97 साल के हो चुके हैं, उन्हें पीछे 4-5 महीनों में कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Israel-Iran-US War : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी उछाल, चांदी 32000 महंगी होकर 3 लाख पार, सोना 8100 रुपए उछला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद आडवाणी की तबीयत फिलहाल स्थिर है। जल्द ही मेडिकल बुलेटिन जारी किया जा सकता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसी साल भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। हालांकि, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के चलते वह राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। इसके बाद आवास पर ही भारत रत्न दिया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...