दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों की प्रतिस्पर्धा दिनो दिन बढ़ती जा रही है। दुनिया की दौड़ में अपना स्थान बनाए रखने के लिए भारत सरकार ने Light Electric-Vehicle Acceleration Forum (LEAF) लॉन्च किया है। LEAF: Charging Electric Vehicles to Become Easier; Government Initiative to Accelerate Progress
LEAF : दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों की प्रतिस्पर्धा दिनो दिन बढ़ती जा रही है। दुनिया की दौड़ में अपना स्थान बनाए रखने के लिए भारत सरकार ने Light Electric-Vehicle Acceleration Forum (LEAF) लॉन्च किया है। यह इंडस्ट्री-लीड प्लैटफॉर्म इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर (charging station ) को मजबूती देने के साथ EV अपनाने की रफ्तार बढ़ाने पर फोकस करेगा। Heavy Industries मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस पहल को लॉन्च करते हुए कहा कि यह भारत को भविष्य-तैयार और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इकोसिस्टम को मजबूती
LEAF एक न्यूट्रल प्लैटफॉर्म होगा, जहां OEMs, चार्जिंग ऑपरेटर्स, कंपोनेंट मेकर्स और टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स एक साथ काम करेंगे। इसका मकसद है कि EV चार्जिंग नेटवर्क ज्यादा भरोसेमंद बने और पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों तक आसान पहुंच मिले।
यूजर को एक जैसा अनुभव
इस पहल के तहत Light Electric Combined Charging System (LECCS) विकसित किया जा रहा है, जिसे Bureau of Indian Standards ने मंजूरी दी है। यह सिस्टम स्लो और फास्ट दोनों तरह की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और एक यूनिफाइड कनेक्टर स्टैंडर्ड (Unified Connector Standard) देगा, जिससे हर चार्जिंग स्टेशन (charging station ) पर यूजर को एक जैसा अनुभव मिलेगा।
सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर्स
फोरम में अभी तक 20 से ज्यादा कंपनियां जुड़ चुकी हैं, जिनमें वाहन निर्माता, चार्जिंग पॉइंट ऑपरेटर्स और सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर्स (Software Providers) शामिल हैं। आने वाले समय में और भी कंपनियों के जुड़ने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि EV अपनाने की रफ्तार बढ़ाने के लिए चार्जिंग नेटवर्क (Charging Network) की खामियों को दूर करना बेहद जरूरी है।