1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना – चल रहीं है तेज हवाएं

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना – चल रहीं है तेज हवाएं

दिल्ली एनसीआर के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बारिश ने एक बार फिर राहत दी है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को फिर इंद्र देवता मेहरबान हुए हैं। कई इलाकों में तेज बारिश की फुहार देखने को मिल रही है। दिल्ली में रह रहे लोग कई दिनों से भीषण गर्मी से जंग लड़ रहे थे। तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यहां तक कि पंखे और कूलर भी बेअसर हो गए थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बारिश ने एक बार फिर राहत दी है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को फिर इंद्र देवता मेहरबान हुए हैं। कई इलाकों में तेज बारिश की फुहार देखने को मिल रही है। दिल्ली में रह रहे लोग कई दिनों से भीषण गर्मी से जंग लड़ रहे थे। तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यहां तक कि पंखे और कूलर भी बेअसर हो गए थे।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल

बहुत इंतजार के बाद दिल्लीवासियों के लोगों को बारिश की गूंज सुनने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भी झमाझम बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने बताया कि शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 25 प्रतिशत रहा है। आईएमडी ने कहा कि शहर में सात जुलाई तक मानसून आने की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली की सापेक्ष आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई और पिछले 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में 19 मिलीमीटर बारिश हुई। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से चार डिग्री कम है। मानसून को लेकर विभाग ने कहा कि अगले एक हफ्ते तक राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों के आने की संभावना नहीं है।

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह से ही बारिश के आसार नजर आ रहे थे। आसमान में लगातार बादल छाए हुए थे। चिलचिलाती गर्मी के बीच आज हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। दिल्ली के अलावा झारखंड की राजधानी रांची में भी आज झमाझम बारिश हुई। वहीं मालूम हो कि बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश से कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...