बॉलीवुड में फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की अपार सफलता की चर्चा जोरों पर है। जिस तरह से कमाई के मामले में नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) की इस बायोपिक ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कमाल किया है, उसे किसी चमत्कार से कम नहीं आंका जा रहा है, लेकिन ये पहला मौका नहीं है, जब किसी धार्मिक फिल्म को इस तरह की कामयाबी मिली है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड में फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की अपार सफलता की चर्चा जोरों पर है। जिस तरह से कमाई के मामले में नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) की इस बायोपिक ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कमाल किया है, उसे किसी चमत्कार से कम नहीं आंका जा रहा है, लेकिन ये पहला मौका नहीं है, जब किसी धार्मिक फिल्म को इस तरह की कामयाबी मिली है। 51 साल पहले आई एक मूवी ने भी हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की तरह सफलता का डंका बजाया था और वह कमाई में शोले (Sholay) फिल्म पर भी भारी पड़ी थी। आइए जानते हैं वह कौन सी मूवी थी?
51 साल पहले भी हुआ था चमत्कार
हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं। उसका नाम जय संतोषी मां (Jai Santoshi Maa) था, जिसे 1975 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। उस काल्पनिक धार्मिक फिल्म का निर्देशन विजय वर्मा ने किया था और इसमें लीड रोल में भरत भूषण, अनिता गुहा, आशीष कुमार और कानन कौशल जैसे कलाकार नजर आए थे।
जिस तरह से रिलीज के दो सप्ताह के बाद हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक वापसी की है, ठीक उसी तरह जय संतोषी मां (Jai Santoshi Maa) ने भी कमाल करके दिखाया था। बताया जाता है कि 51 साल पहले जय संतोषी मां (Jai Santoshi Maa) को भी शुरुआती हफ्तों तक सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिले थे।लेकिन इसका बाद कुछ ऐसा हुआ, जो किसी चमत्कार से कम नहीं रहा और जय संतोषी मां (Jai Santoshi Maa) साल 1975 की सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली पहली फिल्म बनी थी। मुनाफे के मामले में भी जय संतोषी मां (Jai Santoshi Maa) ने अपनी गहरी छाप छोड़ी थी और महज 25 लाख के बजट में बनने वाली इस पौराणिक कहानी वाली मूवी बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 5 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।
इस तरह से जय संतोषी मां (Jai Santoshi Maa) ने 1650% का प्रॉफिट कमाकर हिंदी सिनेमा का इतिहास बदल दिया था। इसी तरह का इतिहास फिलहाल निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की लेटेस्ट फिल्म हनुमान अंश ने भी दोहराया है।
हनुमान अंश ने दोहराया इतिहास
जय संतोषी मां (Jai Santoshi Maa) की तरह हनुमान अंश (Hanuman Ansh) भी कामयाबी की राह पर चल पड़ी है। रिलीज के 27 दिन में ये मूवी 61 करोड़ से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Box Office Collection) कर चुकी है, जबकि मूवी का बजट महज 2 करोड़ है। इस तरह से लागत के आधार पर हनुमान अंश (Hanuman Ansh) भी अभी तक 2000% से अधिक का प्रॉफिट कमाने में सफल रही है।