1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Election 2024: गुलाम नबी आजाद इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, DPAP ने किया एलान

Lok Sabha Election 2024: गुलाम नबी आजाद इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, DPAP ने किया एलान

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेंगे। इसकी जानकारी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने मंगलवार को दी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेंगे। इसकी जानकारी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने मंगलवार को दी।

पढ़ें :- मेरठ में Audio Leak से मचा बवाल! 25 BLOs को हटाने का आरोप, वोटर लिस्ट पर उठे सवाल?

बता दें कि, गुलाम नबी आजाद ने 2022 में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी, जिसके बाद उन्होंने खुद की राजनीतिक संगठन-डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) बनाया। गुलाम नबी ने उधमपूर-डोडा सीट से जीएम सरूरी को मैदान में उतारा है। ऐसे में उनकी पार्टी से अबतक दो प्रत्याशी जम्मू कश्मीर के लोकसभा चुनावी मैदान में सामने आ चुके हैं।

वहीं, भाजपा ने इस सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि भाजपा इस सीट से मुस्लिम अफसर को मैदान में उतार सकती है। लेकिन अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है। वहीं, पीडीपी ने भी इस सीट पर अभी अपना रुख साफ नहीं किया है।

 

पढ़ें :- दिवाली पर योगी सरकार का श्रमिकों को बड़ा तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...