1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2023: सपा ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, बदायूं से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव

Lok Sabha Elections 2023: सपा ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, बदायूं से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव

लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। इसमें 5 प्रत्यशियों के नामों का एलान किया है। इसमें शिवपाल यादव को बदांयू से प्रत्याशी बनाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2023: लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। इसमें 5 प्रत्यशियों के नामों का एलान किया है। इसमें शिवपाल यादव को बदांयू से प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही कैराना से इकरा हसन, बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल  को प्रत्याशी बनाया है।

पढ़ें :- Nautanwa:आग़ाज फाउंडेशन के इफ्तार कार्यक्रम में उमड़ा सैकड़ों लोगों का सैलाब, अमन-चैन और तरक्की की हुई दुआ

बता दें कि, समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में धर्मेंद्र यादव को बदांयू से चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं, तीसरी लिस्ट में संशोधन करते हुए अब शिवपाल यादव को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है।

इनको बनाया गया प्रभारी
बता दें कि, धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ और कन्नौज सीट का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही बागपत से मनोज चौधरी को प्रभारी बनाया गया है।

पढ़ें :- यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट , लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा साथ हुई बारिश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...